एनपी सिंह बने गिद्दी वाशरी पीओ

Updated at : 01 Jun 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
एनपी सिंह बने गिद्दी वाशरी पीओ

गिद्दी (हजारीबाग) : बरका-सयाल प्रक्षेत्र के परियोजना अभियंता एनपी सिंह ने मंगलवार को गिद्दी वाशरी पीओ के रूप में अपना योगदान दिया. गिद्दी वाशरी पीओ आरके मिश्रा का तबादला कथारा वाशरी हो गया है. एनपी सिंह ने कहा कि वर्ष 1988 में बीसीसीएल के पुनिडीह परियोजना से नौकरी की शुरुआत हुई है. ढाई वर्षों तक […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : बरका-सयाल प्रक्षेत्र के परियोजना अभियंता एनपी सिंह ने मंगलवार को गिद्दी वाशरी पीओ के रूप में अपना योगदान दिया. गिद्दी वाशरी पीओ आरके मिश्रा का तबादला कथारा वाशरी हो गया है.
एनपी सिंह ने कहा कि वर्ष 1988 में बीसीसीएल के पुनिडीह परियोजना से नौकरी की शुरुआत हुई है. ढाई वर्षों तक बीसीसीएल कंपनी में रहे. इसके बाद सीसीएल के स्वांग कोलियरी व बरका-सयाल प्रक्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं में कंपनी की सेवा लंबे वर्षों तक दी है. परियोजना पदाधिकारी के रूप में हमारी यह पहली पोस्टिंग है. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि जाहिर है गिद्दी वाशरी की स्थिति अच्छी नहीं है. पर इसकी स्थिति में सुधार करने के लिए हम सकारात्मक योजना बनायेंगे और उस पर कार्य करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola