कॉलेज के दशरथ महतो को हटाने की मांग

Updated at : 01 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज के दशरथ महतो को हटाने की मांग

रामगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल 31 मई को रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके पंडित से वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल में विभावि के सह-संयोजक राजेश ठाकुर ने प्राचार्य डॉ पंडित के समक्ष महाविद्यालय के दशरथ महतो द्वारा परिषद के कॉलेज सचिव गौतम महतो पर झुठा केस करने पर आपति जतायी. श्री ठाकुर […]

विज्ञापन
रामगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल 31 मई को रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके पंडित से वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल में विभावि के सह-संयोजक राजेश ठाकुर ने प्राचार्य डॉ पंडित के समक्ष महाविद्यालय के दशरथ महतो द्वारा परिषद के कॉलेज सचिव गौतम महतो पर झुठा केस करने पर आपति जतायी. श्री ठाकुर ने कहा कि दशरथ महतो को अविलंब कॉलेज से हटाया नहीं गया तो अभाविप द्वारा इसके विरोध में उग्र आंदोलन चलाया जायेगा. इसके साथ ही सेमेस्टर में छात्रों के खराब रिजल्ट के लिए कॉलेज के कुछ कर्मचारी पर आरोप लगाया. इसके कारण कॉलेज बदनाम हो रहा है.
मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौतम महतो, जिला संयोजक कुश श्रीवास्तव, नगर मंत्री राहुल कुमार, पूर्व नगर मंत्री सौरभ कुमार, रवींद्र कुमार, रूपेश, आनंद, विनोद, पिंटू, विजय, दीपक, संजय, मुस्ताक, अरविंद, कुंदन, सोनू व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola