ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर निरीक्षण किया

Updated at : 01 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर निरीक्षण किया

रामगढ़ : ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल का बुधवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने ब्लड बैंक के लिए कमरा देखा तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली. उपायुक्त ने बताया कि दो दिन बाद राज्य स्तरीय टीम ब्लड बैंक स्थापना को […]

विज्ञापन
रामगढ़ : ब्लड बैंक की स्थापना को लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल का बुधवार को उपायुक्त ए दोड्डे ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने ब्लड बैंक के लिए कमरा देखा तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली.
उपायुक्त ने बताया कि दो दिन बाद राज्य स्तरीय टीम ब्लड बैंक स्थापना को लेकर जांच करने रामगढ़ पहुंचेगी. टीम द्वारा जांच करने के बाद ब्लड बैंक की स्थापना की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्य की शुरुआत करने के लिए जो भी आवश्यक उपकरण खरीदने की आवश्यकता है. उसे खरीदने की अनुमति दे दी गयी है. जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस भी कार्य करने लगेगा. मौके पर सिविल सर्जन डाॅ सुनील उरांव, सदर अस्पताल के डीएस डाॅ अवधेश कुमार, डाॅ गौतम व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola