कार्यालय में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने लगायी झाड़ू

Updated at : 01 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यालय में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने लगायी झाड़ू

उपायुक्त समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने की कार्यालयों की सफाई रामगढ़ : स्वच्छता अभियान के तहत जिले भर के सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया.समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ए दोड्डे, डीडीसी सुनील कुमार, एसी सुनील कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला योजना पदाधिकारी कृष्ण नंदन प्रसाद व अन्य के अलावा जिला […]

विज्ञापन
उपायुक्त समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने की कार्यालयों की सफाई
रामगढ़ : स्वच्छता अभियान के तहत जिले भर के सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया.समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ए दोड्डे, डीडीसी सुनील कुमार, एसी सुनील कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जिला योजना पदाधिकारी कृष्ण नंदन प्रसाद व अन्य के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व जिला परिषद सदस्यों ने सफाई अभियान चला कर कार्यालयों की साफ-सफाई की. साथ ही अनुमंडल परिसर, जिला परिषद कार्यालय व वाणिज्य कर कार्यालय में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में अपने-अपने कार्यालय को साफ-सुथरा रखने की प्रवृति में विकास होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola