इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग नहीं, मारपीट हुई थी
Updated at : 01 Jun 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

मीडिया पर भी उठाये सवाल विभावि की टीम ने की थी जांच एसपी ने कॉलेज पहुंच कर ली थी घटना की जानकारी रजरप्पा/चितरपुर : रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट एंटी रैगिंग हेल्पलाइन मिनिस्टरी ऑफ एचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) नयी दिल्ली को मंगलवार को भेजी गयी. इसमें स्पष्ट रुप से […]
विज्ञापन
मीडिया पर भी उठाये सवाल
विभावि की टीम ने की थी जांच
एसपी ने कॉलेज पहुंच कर ली थी घटना की जानकारी
रजरप्पा/चितरपुर : रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट एंटी रैगिंग हेल्पलाइन मिनिस्टरी ऑफ एचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) नयी दिल्ली को मंगलवार को भेजी गयी. इसमें स्पष्ट रुप से कहा गया है कि कॉलेज में प्रेम प्रसंग मामले को लेकर प्रथम व तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच आपस में मारपीट हुई थी.इस मामले को कुछ छात्रों द्वारा एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में भेज कर रैगिंग की जानकारी दी गयी थी.
लेकिन जांच रिपोर्ट में मामला कुछ और ही निकला. जांच कमेटी में राजीव रंजन, निलेश कुमार, सुगन अभिषेक मुंडू, रोशन गुप्ता, प्रकाश कुमार, प्रियरंजन मिश्रा, राजीव बनर्जी, अमृत राज द्वारा मामले की जांच संयुक्त रुप से की गयी. इसमें कहा गया है कि 27 मई की रात में प्रथम व तृतीय वर्ष के छात्रों में मारपीट हुई थी. इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची. साथ ही 30 मई को जिले के एसपी डॉ एम तामिल वाणन पहुंच कर प्राचार्य से घटना की जानकारी ली.
साथ ही तृतीय वर्ष के 10 छात्रों पर धारा 107 भी लगाया गया. इसके अलावे विनोबा भावे विश्व विद्यालय की दो सदस्यीय टीम भी कॉलेज पहुंच कर जांच-पड़ताल की थी. छात्रों से पूछताछ व गहन जांच-पड़ताल के बाद यह बात सामने आयी कि रैगिंग जैसी कोई घटना यहां नहीं घटी है. उधर कमेटी के सामने तृतीय वर्ष के छात्रों ने भी दोबारा इस तरह की मारपीट की घटना नहीं करने का भरोसा दिया है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकल मीडिया द्वारा गलत इंटेनशन से रैगिंग के मामले को प्रकाशित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




