दामोदर में डूबे युवक का शव बरामद

Updated at : 01 Jun 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
दामोदर में डूबे युवक का शव बरामद

अपने दोस्तों के साथ पूजा करने आया था धनंजय रजरप्पा :रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर नदी में डूबे युवक के शव को दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 9 : 45 बजे बरामद कर लिया गया. इसकी पहचान बिहार मसौड़ी के धनंजय कुमार शर्मा के रुप में की गयी है. शव मिलने के बाद मृतक के भाई […]

विज्ञापन
अपने दोस्तों के साथ पूजा करने आया था धनंजय
रजरप्पा :रजरप्पा मंदिर स्थित दामोदर नदी में डूबे युवक के शव को दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 9 : 45 बजे बरामद कर लिया गया. इसकी पहचान बिहार मसौड़ी के धनंजय कुमार शर्मा के रुप में की गयी है.
शव मिलने के बाद मृतक के भाई मुकुल कुमार शर्मा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जाता है कि धनंजय अपने सात – आठ दोस्तों के साथ बोलेरो वाहन से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना के लिए आया था. इस बीच वह दामोदर घाट में नहाने गया. जहां पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया. इसके बाद गोताखोरों द्वारा उसकी खोजबीन की गयी. लेकिन शव को बरामद नहीं किया जा सका. दूसरे दिन गोताखोर के माध्यम से ही शव को निकाला गया. उधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर रजरप्पा थाना के राजनीति पासवान, गणेश प्रसाद सदलबल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola