मंडा पूजा में फुलकुंदी, मच्छगोथा, बनस झूला, मेले का आयोजन
Updated at : 31 May 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

भदानीनगर : पतरातू प्रखंड के कौड़ी गांव में मंडा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंडा पूजा में फुलकुंदी, मच्छगोथा, बनस झूला आदि अनुष्ठान के बीच मेले का आयोजन किया गया. पाहन सुरेश बेदिया ने पूजा संपन्न कराया. इसमें रामेश्वर करमाली व झाल महली ने भाग लिया. मौके पर शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर […]
विज्ञापन
भदानीनगर : पतरातू प्रखंड के कौड़ी गांव में मंडा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंडा पूजा में फुलकुंदी, मच्छगोथा, बनस झूला आदि अनुष्ठान के बीच मेले का आयोजन किया गया. पाहन सुरेश बेदिया ने पूजा संपन्न कराया. इसमें रामेश्वर करमाली व झाल महली ने भाग लिया.
मौके पर शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया, वहीं भोक्ताओं ने अपनी पीठ पर लोहे की किल चुभो कर बनस झूला झूल कर भगवान शिव व माता पर्वती के प्रति अपनी आस्था जतायी. इससे पूर्व मेले का उदघाटन जिप सदस्य अन्नू देवी, मुखिया पुष्पा देवी, पूर्व मुखिया पोमिला देवी ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने कहा कि मंडा पर्व हम झारखंड वासियों की पहचान है. इसे आगे भी बरकरार रखने की जरूरत है. मौके पर छऊ नृत्य प्रस्तुत कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं व लोगों का मनोरंजन किया. इस अवसर पर बकरे की बली देकर गांव के सुख-शांति की कामना की गयी.
मौके पर रामफल बेदिया, अर्जुन बेदिया, कृष्णा बेदिया, मदन बेदिया, जुवेश बेदिया, रामपति बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, वीरबल बेदिया, मटूलाल बेदिया,रामवृक्ष करमाली, कमलदेव बेदिया, कैलाश बेदिया उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष देवलाल मुंडा, सचिव मनोज बेदिया, श्याम मुंडा, श्याम करमाली, मनोज बेदिया, गोविंद बेदिया, महेंद्र महतो, छोटेलाल, लच्क्षण मुंडा, कैलाश व अन्य का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




