अंगारों पर चल दिया शिवभक्ति का परिचय

Updated at : 26 May 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
अंगारों पर चल दिया शिवभक्ति का परिचय

कैथा मंडा पर्व में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ रामगढ़ : कैथा मंडा पर्व में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा, भक्ति के साथ भगवान शिव की उपासना की. क्षेत्र व आसपास के गांवों में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. मंडा पर्व का विधिवत उदघाटन आजसू जिला सचिव सह […]

विज्ञापन
कैथा मंडा पर्व में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
रामगढ़ : कैथा मंडा पर्व में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा, भक्ति के साथ भगवान शिव की उपासना की. क्षेत्र व आसपास के गांवों में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की.
मंडा पर्व का विधिवत उदघाटन आजसू जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में की. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कमेटी के अध्यक्ष सह छात्र नेता राजेश कुमार महतो, विभावि हजारीबाग के प्रभारी डब्लू महतो मौजूद थे. इस मौके पर मनोज महतो ने कहा कि मंडा पूजा से गांव व आसपास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों में ऊर्जा का संचार होता है.
राजेश महतो ने कहा कि मंडा पर्व के माध्यम से भक्ति की शक्ति का अहसास स्वत: होता है. मंडा पर्व के अवसर पर शिव भक्त नंगे पांव अंगारे पर चल कर व बनस झुला झूल कर भगवान शिव को भक्ति की परीक्षा दी. मौके पर कई छऊ टीमों के बीच आकर्षक नृत्य का मुकाबला हुआ. इसका ग्रामीणों ने सुबह तक आनंद उठाया.
मंडा पर्व के आयोजन में सचिव संदीप कुमार, देवधारी महतो, मुनीनाथ महतो, संदीप महतो, छात्र नेता अरविंद महतो, देवा महतो, आजसू के प्रखंड प्रवक्ता राजेंद्र महतो, कैलाश महतो, राजेश्वर महतो, किस्टो महतो, दिलीप महतो, दिया महतो, राजन महतो, महावीर महतो, गणेश महतो, ईश्वर ओहदार, बहाली ओहदार, बलराम, बाबुलाल, कौलेश्वर, कृष्णकांत महतो सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola