एसटीएफ जवान को लूटनेवाला गिरफ्तार

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी पुलिस ने नामजद आरोपी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को हजारीबाग जेल भेज दिया. इरफान अंसारी हुआग का रहनेवाला है. मालूम हो कि जुलाई माह 2014 को पड़रिया पुल के नजदीक चार अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखा कर एक एसटीएफ जवान सहित दो लोगों से 82 हजार रुपये, दो […]
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी पुलिस ने नामजद आरोपी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को हजारीबाग जेल भेज दिया. इरफान अंसारी हुआग का रहनेवाला है. मालूम हो कि जुलाई माह 2014 को पड़रिया पुल के नजदीक चार अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखा कर एक एसटीएफ जवान सहित दो लोगों से 82 हजार रुपये, दो मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट लिये थे.
इस दौरान अपराधकर्मियों ने चार लोगों को तीन घंटे तक बंधक बनाया और उनके साथ जम कर मारपीट की थी. बाद में दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया था.
इस संबंध में गिद्दी थाना में कांड 43/14 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. इसमें कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इसमें से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




