मांदर की थाप पर थिरका कोयलांचल

भुरकुंडा में निकला सरहुल का जुलूस विधायक ने कहा-प्रकृति का अदभुत पर्व है सरहुल. भुरकुंडा : केंद्रीय सरहूल पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सरहुल का जुलूस निकला. जुलूस केंद्रीय सरना स्थल रिवर साइड से निकाला गया. जुलूस भुरकुंडा मुख्य मार्ग से होते हुए शिव नगर कॉलोनी स्थित सरना स्थल पहुंचा. जुलूस में शामिल […]
भुरकुंडा में निकला सरहुल का जुलूस विधायक ने कहा-प्रकृति का अदभुत पर्व है सरहुल.
भुरकुंडा : केंद्रीय सरहूल पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सरहुल का जुलूस निकला. जुलूस केंद्रीय सरना स्थल रिवर साइड से निकाला गया. जुलूस भुरकुंडा मुख्य मार्ग से होते हुए शिव नगर कॉलोनी स्थित सरना स्थल पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग मांदर की थाप पर जम कर थिरके.
भुरकुंडा सरना स्थल पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक निर्मला देवी ने कहा कि सरहुल झारखंड वासियों का मुख्य पर्व है. इसमें यहां की जल, जंगल, जमीन की संस्कृति दिखती है. उन्होंने इस पर्व को आपसी मेलभाव का भी बताया.
कहा कि इसके बहाने लोगों के बीच दूरियां मिटती है. आजसू नेता रोशनलाल चौधरी ने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है. प्रकृति में जब तक पेड़-पौधे विद्यमान हैं, तब तक हम सुरक्षित हैं. इससे पूर्व जुलूस का नेतृत्व करने वाले लोगों का स्वागत आयोजन समिति ने पगड़ी बांध कर किया. पाहनों ने रिवर साइड सरना स्थल व शिव नगर सरना स्थल पर पूजा की. समिति के द्वारा भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया. आयोजन स्थल पर समिति ने शरबत, गुड़, चना का वितरण किया.
मौके पर जिप सदस्य दर्शन गंझू, उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, राजकिशोर पांडेय, दिलीप दांगी, रामफल बेदिया, अन्नु देवी, पीटर नाग, विश्वनाथ करमाली, पात्रिक मिंज, बालेश्वर बेदिया, लवकुमार महतो, अखिलेश टोप्पो, मिथिलेश टुडू, रितिका भोक्ता, राजेश महली, शीला देवी, अनूप टोप्पो, रंजीत मांझी आदि उपस्थित थे. सरहुल के मौके पर तीन नंबर चीफ हाउस, दुंदूवा बस्ती, चपरासी धौड़ा, कैथोलिक आश्रम, लपंगा, न्यू बैरेक, बिरसा नगर, पावन क्रूस से जुलूस निकला था. शिव नगर सरना स्थल के समीप शांति समिति द्वारा जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में समिति के रवि उरांव, संतोष मांझी, संतोष उरांव, रमेश मुर्मू, रोशन कुमार, राजन करमाली, राजकुमार गौड़, विक्रम करमाली, पिंटू नायक, देवकुमार बेदिया, सुरेश रजवार, अरुण उरांव, रावेल एक्का, हरिशंकर चौधरी, संजय लिंडा, सुनील बेदिया, चमन करमाली, पंकज महली, संजय करमाली, जसबीर मांझी, भुवनेश्वर मांझी, कुंदर करमाली, विश्वनाथ भुइयां, कृष्णा नायक, साहिल करमाली, बागेश करमाली आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




