सेल के अवकाश प्राप्त कर्मियों के महासंघ के की बैठक नौ से

सेल के अवकाश प्राप्त कर्मियों के महासंघ के की बैठक नौ सेरामगढ़. स्टील ऑथेरिटी इंडिया लिमिटेड के अवकाश प्राप्त कर्मियों के महासंघ की पांचवीं अद्धवार्षिक बैठक नौ व 10 अप्रैल को रामगढ़ में आयोजित की जायेगी. बैठक सुबह 9.30 बजे रांची रोड स्थित इफिको गेस्ट हाउस से प्रारंभ होगी. बैठक में कर्नाटक, भिलाई, बोकारो, बर्नपुर,चेन्नई, […]
सेल के अवकाश प्राप्त कर्मियों के महासंघ के की बैठक नौ सेरामगढ़. स्टील ऑथेरिटी इंडिया लिमिटेड के अवकाश प्राप्त कर्मियों के महासंघ की पांचवीं अद्धवार्षिक बैठक नौ व 10 अप्रैल को रामगढ़ में आयोजित की जायेगी. बैठक सुबह 9.30 बजे रांची रोड स्थित इफिको गेस्ट हाउस से प्रारंभ होगी. बैठक में कर्नाटक, भिलाई, बोकारो, बर्नपुर,चेन्नई, केरल, कोलकाता, रांची, राउरकेला, सलेम आदि स्थानों पर स्थापित विभिन्न फैक्ट्रियों व कार्यालयों के अवकाश प्राप्त अधिकारी व कर्मचारी जो संघ के सदस्य हैं भाग लेंगे. इसमें अवकाश प्राप्त कर्मियों की समस्याओं पर विचार किया जायेगा. साथ ही महंगाई को देखते हुए भत्ता आदि में बढ़ोत्तरी के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जायेगी. साथ ही अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अहिंसात्मक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी़ साथ ही गूंगी बहरी सरकार व सेल को जगाने के लिए आंदोलन व मानव श्रृंखला बनाने कर दबाव बनाने पर विचार किया जायेगा. यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजन इम्मानुएल कुजूर ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




