आंदोलन करने का नर्णिय

आंदोलन करने का निर्णयगिद्दी(हजारीबाग). झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक अरगडा पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनलाल महतो ने की. संचालन सचिव कुंवर महतो ने किया. बैठक में कहा गया कि अरगडा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि संगठन विरोधी […]
आंदोलन करने का निर्णयगिद्दी(हजारीबाग). झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक अरगडा पार्टी कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष लखनलाल महतो ने की. संचालन सचिव कुंवर महतो ने किया. बैठक में कहा गया कि अरगडा क्षेत्र की सभी परियोजनाओं में मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि संगठन विरोधी कार्य करनेवाले लोगों को जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जिलाध्यक्ष के इस कदम की सराहना की गयी. कहा गया कि इससे संगठन में अनुशासन कायम रहेगा और पार्टी मजबूत होगी. बैठक में राजेश बेदिया, अरुण लाल, मो शमसुल, शंकर राम, दिनेश मुंडा, त्रिवेणी करमाली, अर्जुन राम, लाल खान, रंजीत चौहान, बूटन, मूखलाल बेदिया, भोला बेदिया, त्रिवेणी प्रजापति, राजेश टुडू, सूजीत महतो, शिवजी बेसरा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




