स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें : केबीके

Published at :07 Apr 2016 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें : केबीके

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें : केबीकेछावनी जनरल अस्पताल में जांच शिविर फोटो फाइल 7आर- स्टॉल को देखते ब्रिगेडियर केबीके केशब, सीइओ व अन्य अधिकारी, 7आर-ए-स्टॉल में जानकारी लेती छात्राएं.रामगढ़.स्टेशन स्वास्थ्य संगठन व छावनी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ के स्टेशन कमांडर […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें : केबीकेछावनी जनरल अस्पताल में जांच शिविर फोटो फाइल 7आर- स्टॉल को देखते ब्रिगेडियर केबीके केशब, सीइओ व अन्य अधिकारी, 7आर-ए-स्टॉल में जानकारी लेती छात्राएं.रामगढ़.स्टेशन स्वास्थ्य संगठन व छावनी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रामगढ़ के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर केबीके केशब थे. शिविर में लोगों के मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर, दमा सहित कई बीमारियों की जांच की गयी. ब्रिगेडियर केबीके केशब ने कहा कि आज के बदलते माहौल में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नियमित जांच कराने की बात कही. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से हम लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं. जांच शिविर में स्टेशन स्वास्थ्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सीमा शर्मा, सैनिक अस्पताल के लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन सागर तनेजा, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत कुमार, डॉ सांत्वना शरण आदि ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. शिविर के सफल आयोजन में एसएन राव, नितिन ठाकुर, केएन तिवारी, सुनील कुमार ने सहयोग प्रदान किया. मौके पर अनमोल सिंह, कैलाश मुंडा, पुरनी देवी, प्रभु करमाली, राजेंद्र नायक समेत कई लोग मौजूद थे.स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए लगाये गये थे स्टॉल जांच शिविर में मानव अंगों व उनके कार्य की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाये गये थे. स्टॉल में मानव अंग के मॉडल व मानव कंकाल के मॉडल रखे गये थे. स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या की बाबत भी जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola