भाई पर लगाये आरोप को माता-पिता ने गलत बताया

Published at :07 Apr 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
भाई पर लगाये आरोप को माता-पिता ने गलत बताया

रामगढ़ : शिवाजी रोड निवासी गजराज जाजू व उनकी धर्मपत्नी लीला जाजू ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने छोटे पुत्र द्वारा अपने बड़े पुत्र व पुत्रवधू पर लगाये गये आरोपों को गलत बताया है. गजराज जाजू के छोटे पुत्र गोविंद जाजू ने रामगढ़ थाना में अपने बड़े भाई गोपाल जाजू व भाभी पर अपने […]

विज्ञापन
रामगढ़ : शिवाजी रोड निवासी गजराज जाजू व उनकी धर्मपत्नी लीला जाजू ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अपने छोटे पुत्र द्वारा अपने बड़े पुत्र व पुत्रवधू पर लगाये गये आरोपों को गलत बताया है. गजराज जाजू के छोटे पुत्र गोविंद जाजू ने रामगढ़ थाना में अपने बड़े भाई गोपाल जाजू व भाभी पर अपने फिक्स डिपोजिट पर गलत तरीके से लोन लेने का आरोप आवेदन देकर लगाया था.
इस संबंध में गजराज जाजू व उनकी पत्नी लीला जाजू ने थाना को दिये आवेदन में लिखा है कि मेरे छोटू पुत्र गोविंद जाजू ने मेरे बड़े पुत्र व उसकी पत्नी पर जो आरोप लगाया है, वह झूठा और बेबुनियाद है. उक्त दस्तावेज 10 वर्ष पूर्व दोनों पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों की सहमति से नियमानुसार दिया गया था.
इसका आयकर व हमारे बुक्स ऑफ एकाउंटस में दर्ज है. यह सब मेरा छोटा पुत्र सारी संपत्ति हड़पने के लिए किया है. साथ ही गजराज जाजू व लीला जाजू ने आवेदन में लिखा है कि वे अपने छोटे पुत्र के सारे क्रिया कलापों की सूचना थाना में देतेरहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola