स्थापना दिवस पर भाजपा में लौटे शंकर चौधरी

Published at :07 Apr 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर भाजपा में लौटे शंकर चौधरी

चंद्रशेखर चौधरी की भी हुई भाजपा में वापसी रामगढ़ : रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी व पूर्व जिला महासचिव चंद्रशेखर चौधरी की भाजपा में वापसी हो गयी है. प्रदेश कमेटी ने दोनों नेताओं को पुन: भाजपा में शामिल कर लिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू गंठबंधन के तरफ से रामगढ़ सीट पर आजसू […]

विज्ञापन
चंद्रशेखर चौधरी की भी हुई भाजपा में वापसी
रामगढ़ : रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी व पूर्व जिला महासचिव चंद्रशेखर चौधरी की भाजपा में वापसी हो गयी है. प्रदेश कमेटी ने दोनों नेताओं को पुन: भाजपा में शामिल कर लिया है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू गंठबंधन के तरफ से रामगढ़ सीट पर आजसू का उम्मीदवार दिये जाने के विरोध में शंकर चौधरी चुनाव मैदान में निर्दलीय उतर गये थे.
उनके साथ चंद्रशेखर चौधरी भी थे. उक्त चुनाव में शंकर चौधरी ने इसे गलत निर्णय करार देते हुए विरोध किया था. इसके बाद पार्टी द्वारा दोनों नेताओं को पार्टी का निर्णय न मानने को लकर पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. मंगलवार को पुन: प्रदेश भाजपा ने दोनों नेताओं को वापस ले लिया है. प्रदेश भाजपा के उक्त निर्णय का आज अनेक भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है तथा शंकर चौधरी व चंद्रशेखर चौधरी को बधाई दी है.
इन नेताओं में प्रकाश मिश्रा, रंजीत सिन्हा, नारायण च्रद्र भौमिक, रणंजय कुमार कुंटू, रविंद्र शर्मा, प्रो आलोक सिंह, राजेंद्र शर्मा, रामजी सिंह, सूरज प्रसाद, चरण केवट, पार्वती देवी, मुन्ना साव, महेश मालाकार, महेंद्र प्रजापति, अभय सिंह, अशोक जैन, बैजनाथ साव, श्रीनारायण महतो, अरविंद साव, आदित्य सिंह समेत अनेक नेता शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola