खदान से मंगाया गया टैंकर से पानी

Published at :06 Apr 2016 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
खदान से मंगाया गया टैंकर से पानी

खदान से मंगाया गया टैंकर से पानी रजरप्पा प्रोजेक्ट वासियों का प्यास बुझाने की प्रक्रिया तेज फोटो फाइल : 6 चितरपुर एफ टैंकर से पानी ले जाते कर्मी रजरप्पा़ भैरवा जलाशय का रिवर क्लोज होने के बाद रजरप्पा प्रबंधन पानी की वैकल्पिक व्यवस्था पर जुट गया है. अधिकारियों की एक टीम बुधवार को रजरप्पा के […]

विज्ञापन

खदान से मंगाया गया टैंकर से पानी रजरप्पा प्रोजेक्ट वासियों का प्यास बुझाने की प्रक्रिया तेज फोटो फाइल : 6 चितरपुर एफ टैंकर से पानी ले जाते कर्मी रजरप्पा़ भैरवा जलाशय का रिवर क्लोज होने के बाद रजरप्पा प्रबंधन पानी की वैकल्पिक व्यवस्था पर जुट गया है. अधिकारियों की एक टीम बुधवार को रजरप्पा के खदान से टैंकर के माध्यम से रजरप्पा प्रोजेक्ट के फिल्टर प्लांट में पानी पहुंचाया है. जानकारी के अनुसार पीओ संजय कुमार, एजीएम धिरेंद्र बिहारी, एसओसी पी मारिक, बीके साहू, कोलियरी मैनेजर संजय कुमार, एम मधूप, आनंद कुमार द्वारा खदान से 28 हजार किलो लीटर वाले टैंकर में पानी भर कर फिल्टर प्लांट में भेजा गया. इस पानी को फिल्टर कर क्वार्टरों में पेयजलापूर्ति की जायेगी. अधिकारियों का कहना था कि तत्काल खदान से तीन टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन 15 से 20 टैंकर पानी फिल्टर प्लांट में गिराया जायेगा. इसके अलावे भैरवी नदी में जमा पानी भी लिया जायेगा. इस तरह रजरप्पा प्रोजेक्ट वासियों को पानी से राहत दिलायी जायेगी. बुधवार को ट्रायल के रुप में रमेश विश्वकर्मा द्वारा टैंकर से पानी फिल्टर प्लांट पहुंचाया गया. कई जगह पेड़-पौधे व ओवरहेड तार को हटाने का भी निर्देश दिया गया. दामोदर नदी से पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने को लेकर कवायद तेज हो गयी है. फिल्टर प्लांट से दामोदर नदी की दूरी लगभग साढ़े चार किलोमीटर है. इसके लिये सर्वे का कार्य किया गया है. शीघ्र ही प्राक्कलन तैयार कर टेंडर निकाला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola