लीड ़ लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करें

Published at :06 Apr 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
लीड ़ लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करें

लीड ़ लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करें स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में सीएस ने कहाफोटो फाइल6आर-ए-समीक्षात्मक बैठक में सीएस व अन्य चिकित्सक.रामगढ़. सिविल सर्जन, कार्यालय रामगढ़ में छह अप्रैल को जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सीएस डॉ सुनील कुमार उरांव की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में सरकार द्वारा दी जानेवाली स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

लीड ़ लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करें स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में सीएस ने कहाफोटो फाइल6आर-ए-समीक्षात्मक बैठक में सीएस व अन्य चिकित्सक.रामगढ़. सिविल सर्जन, कार्यालय रामगढ़ में छह अप्रैल को जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सीएस डॉ सुनील कुमार उरांव की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में सरकार द्वारा दी जानेवाली स्वास्थ्य सेवाओं को जिले में कैसे बेहतर ढंग से आम लोगों तक मुहैया कराया जा सके. इसे लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. सीएस डॉ सुनील उरांव ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली़ उन्होंने वर्तमान सत्र में जिला स्वास्थ्य के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया़ मौके पर एफआरयू के ऑपरेशन थियेटर की स्थिति, ब्लड स्टोरेज यूनिट, गर्भवती माताओं को दी जानेवाली नमक में आयोडिन की जांच आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके साथ ही एमटीसी केंद्र में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिये एमटीसी के नॉडल चिकित्सा पदाधिकारी व सीडीपीओ के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की बात कही गयी़ सीएस ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दी गयी स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया़ इसके साथ ही सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया़ बैठक में डीएमओ डॉ जीएल दास, डीएलओ डॉ ओपी आर्या, प्रभारी आरसीएच पदाधिकारी डॉ सैय्यद हिदायतुल्लाह, डॉ अशोक राम, डॉ अमरेश कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ प्रेम कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डीपीएम निरज कुमार, डीडीएम मो जाहिद, डीएएम तारापद कोयरी सहित प्रखंडों के बीपीएम आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola