रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मना

Published at :06 Apr 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मना

रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनारामगढ़. भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को रामगढ़ नगर भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर वहां के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लगा कर भाजपा का स्थापना दिवस मनया गया. वहीं भाजपा रामगढ़ नगर […]

विज्ञापन

रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनारामगढ़. भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को रामगढ़ नगर भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रामगढ़ नगर के 44 बूथों पर वहां के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लगा कर भाजपा का स्थापना दिवस मनया गया. वहीं भाजपा रामगढ़ नगर अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में सुभाष चौक पर साफ-सफाई की गयी तथा पार्टी का झंडा लगाया गया. कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी विशेष रूप से मौजूद थे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में मणिशंकर ठाकुर, मनीष अग्रवाल, सुबोध सिंह, मोहन पांडेय, महेश चौधरी, मनोज सिंह, संतोष साहू, मिथिलेश मंडल, मुन्ना सिन्हा, अभिषेक चौधरी, सूर्यवंश श्रीवास्तव, पवन करमाली, अभय सिन्हा, वरुण सिंह, नमेंद्र चंचल, ऋषिकेश सिंह, शिव कुमार महतो, प्रेम विश्वकर्मा, पवन मुंडा, उपेंद्र वर्मा, नमेंद्र चंचल, सहदेव ठाकुर, आसिफ इकबाल, सफीना परवीन, मनोज जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे.रामगढ़ ग्रामीण भाजयुमो ने स्थापना दिवस मनायारामगढ़ ग्रामीण भाजयुमो ने मुर्रामकला पंचायत में भाजपा स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ ग्रामीण भाजयुमो के अध्यक्ष सुरेंद्र रविदास व संचालन महामंत्री प्रवीण् कुमार सोनू ने किया. बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. साथ ही सभी घरों पर भाजपा का झंडा लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मनोज महतो, रमेश महतो, रव करमली, अनिल पटेल, तीर्थनाथ महतो, कुलदीप कुमार रवि, संजीव कुमार बाबा, नरेश बेदिया, संतोष कुमार गुप्ता, मुकेश खरवार, चंदन कमार, प्रताप कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.सौदागर मुहल्ला में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गयारामगढ़ के सौदागर मुहल्ला के बूथ नंबर 22 में भाजपा का स्थापना दिवस सहदेव ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी. भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सहदेव ठाकुर ने कहा कि 1980 में अटल-आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना हुआ था. तब से आज तक 11 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी बन कर भाजपा ने इतिहास रचा है. मौके पर मिठाइयां भी बांटी गयी. कार्यक्रम में अमित ठाकुर, राजेश मुंडा, गणेश ठाकुर, सोनू रजक, शंभू चौधरी, संतोष महतो, विकास ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, बाबू गुप्ता, भोलू सिंह, दुर्गेश सिंह, संजू चौधरी, रामदेव पांडेय, गणेश महतो, मनीष सिंह, चंदन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर समेत अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola