सेविका सहायिकाओं की हड़ताल आज से

Published at :06 Apr 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका सहायिकाओं की हड़ताल आज से

सेविका सहायिकाओं की हड़ताल आज से फोटो फाइल 6पीटीआर-सी में नारेबाजी करती सेविका सहायिकापतरातू. प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका सहायिकाओं की बैठक प्रखंड परिसर में हुई. बैठक में अपनी मांगों को लेकर सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन […]

विज्ञापन

सेविका सहायिकाओं की हड़ताल आज से फोटो फाइल 6पीटीआर-सी में नारेबाजी करती सेविका सहायिकापतरातू. प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका सहायिकाओं की बैठक प्रखंड परिसर में हुई. बैठक में अपनी मांगों को लेकर सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी है. जब तक उनका बकाया मानदेय समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक केंद्र बंद रहेगा. साथ ही पोषाहार का उठाव नहीं किया जायेगा, टीकाकरण बंद होगा, बच्चों के कुपोषण की जांच नहीं होगी व बीएलओ का कार्य भी नहीं किया जायेगा. इस संबंध में बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ व चिकित्सा पदाधिकारी को सूचना भी दी गयी. मौके पर यशोदा देवी, कविता देवी, सीता देवी, वीणा मेहरा, रीना देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, बधनी देवी, कविता कुमारी, गीता कुमारी, रूखसाना खातून, नसीमा खातून, चिंता कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola