चितरपुर में मुखिया व पंसस की बैठक

Published at :06 Apr 2016 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
चितरपुर में मुखिया व पंसस की बैठक

चितरपुर में मुखिया व पंसस की बैठक चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ मो असलम मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार मुखियाओं का 1/5 भाग पंचायत समिति सदस्य के रुप में निर्धारित करना है. जिसे लेकर सदस्यों […]

विज्ञापन

चितरपुर में मुखिया व पंसस की बैठक चितरपुर. चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ मो असलम मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार मुखियाओं का 1/5 भाग पंचायत समिति सदस्य के रुप में निर्धारित करना है. जिसे लेकर सदस्यों का चयन किया जाना है. इस संदर्भ में लक्की ड्रॉ के माध्यम से मारंगमरचा मुखिया डोमन महतो, लारीकला के उमेश राम नायक व भुचूंगडीह के प्रभा देवी को पंचायत समिति सदस्य के रुप में चयनित कर अनुमोदित किया गया. मौके पर जेएसएस मोहन लाल ठाकुर, मुखिया नीना देवी, निर्मला देवी, पंसस तारा देवी, बलदेव महतो सहित कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola