छत्तर मांडू मे खुलेगा इंटर कॉलेज

छत्तर मांडू मे खुलेगा इंटर कॉलेज फोटो फाइल 6आर-जी-जानकारी देते महाविद्यालय के सचिव व अन्य.रामगढ़. समाहरणालय के निकट छत्तर मांडू ग्राम में दुबराज सिंह गुलमोहर सोसाइटी द्वारा इंटर कॉलेज खोला जायेगा. यह जानकारी सोसाइटी के सचिव संजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन कर दी. उनके साथ अवधेश सिंह भी मोजूद थे. श्री कुमार ने बताया कि […]
छत्तर मांडू मे खुलेगा इंटर कॉलेज फोटो फाइल 6आर-जी-जानकारी देते महाविद्यालय के सचिव व अन्य.रामगढ़. समाहरणालय के निकट छत्तर मांडू ग्राम में दुबराज सिंह गुलमोहर सोसाइटी द्वारा इंटर कॉलेज खोला जायेगा. यह जानकारी सोसाइटी के सचिव संजय कुमार ने पत्रकार सम्मेलन कर दी. उनके साथ अवधेश सिंह भी मोजूद थे. श्री कुमार ने बताया कि छत्तर मांडू में खुलने वाले इंटर कॉलेज को नाम होगा दुबराज सिंह गुलमोहर इंटर कॉलेज. इसमें कला, वाणिज्य व विज्ञान की पढ़ाई होगी. महाविद्यालय के लिए चार कमरे बन कर तैयार हो गये हैं. संजय कुमार ने बताया की उनकी सोसाइटी हजारीबाग में प्ले स्कूल, महिला कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों को संचालन सफलता पूर्वक कर रही है. उन्होंने कहा नये खुलने वाले महाविद्यालय में विद्यार्थियों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. साथ की कौशल विकास के लिए कई तरह के प्रशिक्षण की व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




