घाटो में घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

Published at :04 Mar 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
घाटो में घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार

घाटोटांड़ (रामगढ़) : सीबीआइ ने बुधवार काे सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजन के सीएमपीएफ सेक्शन में कार्यरत क्लर्क शंकर पार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक, क्लर्क शंकर पार ने सड़क हादसे में मरी सीसीएल की इंद्रवती कामीन की पेंशन व सीएमपीएफ का पैसा के भुगतान के लिए उसके पुत्र जयशंकर पटेल […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ (रामगढ़) : सीबीआइ ने बुधवार काे सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजन के सीएमपीएफ सेक्शन में कार्यरत क्लर्क शंकर पार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. जानकारी के मुताबिक, क्लर्क शंकर पार ने सड़क हादसे में मरी सीसीएल की इंद्रवती कामीन की पेंशन व सीएमपीएफ का पैसा के भुगतान के लिए उसके पुत्र जयशंकर पटेल से घूस की मांग की थी.
पटेल ने इसकी लिखित शिकायत सीबीआइ से की थी. योजना के मुताबिक सीबीआइ का दल झारखंड परियोजना पहुंचा. क्लर्क शंकर पार ने फुटबॉल मैदान में किनारे बुला कर जयशंकर पटेल से पांच हजार रुपये घूस लिया. वहां पहले से माैजूद सीबीआइ की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद शंकर पार को परियोजना कार्यालय ले जाकर संबंधित कागजात की जांच की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola