40 नक्शों को मिली मंजूरी

Published at :28 Feb 2016 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
40 नक्शों को मिली मंजूरी

निर्णय. छावनी परिषद की बैठक में एजेंडों पर विमर्श छावनी परिषद की बैठक में सात पूर्व निर्धारित व तीन पूरक एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया. भवनों के 40 नक्शों को मंजूरी दी गयी तथा जलापूर्ति शुल्क 80 रुपये से बढ़ा कर 110 रुपये कर दिया गया. मार्च महीने से गरमी के मद्देनजर टैंकर से जलापूर्ति […]

विज्ञापन
निर्णय. छावनी परिषद की बैठक में एजेंडों पर विमर्श
छावनी परिषद की बैठक में सात पूर्व निर्धारित व तीन पूरक एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया. भवनों के 40 नक्शों को मंजूरी दी गयी तथा जलापूर्ति शुल्क 80 रुपये से बढ़ा कर 110 रुपये कर दिया गया. मार्च महीने से गरमी के मद्देनजर टैंकर से जलापूर्ति का निर्णय लिया गया.
रामगढ़ : छावनी परिषद की बैठक शनिवार को छावनी परिषद के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर केबीके केशब व संचालन परिषद के सदस्य सचिव सह सीइओ आरके द्विवेदी ने किया.
बैठक में सात पूर्व निर्धारित एजेंडों व तीन पूरक एजेंडों पर विचार-विमर्श कर पारित किया गया. जनवरी माह के आय-व्यय के लेखा-जोखा को पारित किया गया. छावनी परिषद के लिए एक स्वीफ्ट डिजायर कार खरीदने को भी बैठक में मंजूरी दी गयी.
पूर्व निर्धारित एजेंडे में शामिल 13 विकास कार्य व पूरक एजेंडे में शामिल चार विकास कार्यों को भी मंजूर किया गया. परिषद अस्पताल में कार्यरत होम्योपैथी चिकित्सक के अनुबंध को बढ़ोत्तरी देते हुये मानदेय में पांच हजार की जगह आठ हजार रुपये देने को मंजूरी दी गयी. बैठक में बस स्टैंड, साइकिल स्टैंड, सब्जी मार्केट की नीलामी होने तक वर्तमान ठेकेदार को ही मासूल वसूली के लिए विस्तार दिया गया. साथ ही मजदूर आपूर्ति के प्रस्ताव को भी मंजूर किया गया.
जलापूर्ति शुल्क में बढ़ोत्तरी
छावनी परिषद द्वारा जलापूर्ति के लिए प्रति कनेक्शन प्रतिमाह 80 रुपये लिये जाते थे. परिषद की बैठक में शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव 80 रुपये प्रतिमाह से बढ़ा कर दो सौ रुपये किये जाने का था. लेकिन विचार-विमर्श के बाद मात्र 30 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की गयी. अब कनेक्शन धारकों को 80 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 110 रुपये प्रतिमाह भुगतान करने होंगे. गरमी के मद्देनजर मार्च माह से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी
परिषद की बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में एडम कमांडेंट कर्नल आरके सिंह, कर्नल बीके सिन्हा, लेफ्टिनेंट कर्नल आरजे सिंह, जीई एमएस अंसारी, परिषद उपाध्यक्ष छोटू सिंह, वार्ड सदस्य बेबी देवी, रेणु सिंह, पुरनी देवी, कैलाश मुंडा, अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, प्रभु करमाली मौजूद थे. सहयोग के लिए परिषद के दीपक सिन्हा, एसएन राव, शंकर महतो भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola