कोयले की हेराफेरी के आरोप में डंपर ब्लैक लिस्टेड

घाटोटांड़ : सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी से वापस कोयला लेकर जा रहे एक डंपर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा. डंपर पर करीब तीन टन कोयला लदा हुआ था . परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार डंपर को जब्त कर लिया गया . बाद में जांच के उपरांत उसे ब्लैकलिस्ट किया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात बसंतपुर […]
घाटोटांड़ : सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी से वापस कोयला लेकर जा रहे एक डंपर को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा. डंपर पर करीब तीन टन कोयला लदा हुआ था . परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार डंपर को जब्त कर लिया गया . बाद में जांच के उपरांत उसे ब्लैकलिस्ट किया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात बसंतपुर निवासी मुकेश महतो का डंपर जेएच-02एए-9397 तापिन से रॉ कोल लेकर केदला बसंतपुर वाशरी आया वाशरी के हॉपर (अन लोडिंग प्वाइंट ) पर पूरा कोयला अनलोड न कर करीब तीन टन कोयला बचा कर जाने लगा . वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया .परंतु डंपर चालक डंपर लेकर भाग गया .
जिसे चेकपोस्ट के पास पकड़ लिया गया. इस घटना की सूचना पाकर परियोजना पदाधिकारी ने डंपर को जब्त करने का निर्देश दिया. हालांकि इसी बीच डंपर चालक ने जोर-जबरदस्ती कर साक्ष्य मिटाने के नियत से डंपर पर लदे कोयले को कांटा के पास अनलोड कर गाड़ी को किनारे कर खड़ा कर दिया. परियोजना पदाधिकारी मामले की जांच करते हुए उक्त डंपर को ब्लैक लिस्ट करने की अनुशंसा कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




