कोयला व्यवसायी से एक लाख 15 हजार की छिनतई

रामगढ़ : गांधी चौक स्थित आंबेडकर पार्क के निकट से गुरुवार को संध्या लगभग सवा पांच बजे दो मोटर साइकिल सवार उच्चकों ने एक कोयला व्यवसायी से एक लाख 15 हजार रुपये की छिनतई कर ली. गुरुवार को गांधी चौक निवासी कोयला व्यवसायी उज्वल कुमार सामंता ने एचडीएफसी बैंक की रामगढ़ शाखा से 23 हजार […]
रामगढ़ : गांधी चौक स्थित आंबेडकर पार्क के निकट से गुरुवार को संध्या लगभग सवा पांच बजे दो मोटर साइकिल सवार उच्चकों ने एक कोयला व्यवसायी से एक लाख 15 हजार रुपये की छिनतई कर ली.
गुरुवार को गांधी चौक निवासी कोयला व्यवसायी उज्वल कुमार सामंता ने एचडीएफसी बैंक की रामगढ़ शाखा से 23 हजार रुपये निकाले. यहां के बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से भी 70 हजार रुपये की निकासी की. इसके बाद रुपयों को एक बैग में रख कर श्री सामंता पंजाब नेशनल बैंक से बाहर निकले. वे बैंक से ही निकलने वाले एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर स्टेट बैंक की मेन रोड स्थित मुख्य शाखा पहुंचे. यहां थोड़ी देर काम करने के बाद बैंक से निकल कर टेंपो पकड़ कर गांधी चौक पहुंचे. आंबेडकर पार्क के निकट टेंपो से उतर कर उज्वल कुमार सामंता अपने घर की ओर जा रहे थे.
इसी बीच मोटर साइकिल सवार दो उच्चके वहां पहुंचे तथा उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर नयीसराय की ओर भाग निकले. बैग में एक लाख 15 हजार रुपयों के अलावा बैंक व कोयला व्यवसायी से संबंधित कई जरूरी कागजात भी थे. इसके बाद श्री सामंता ने रामगढ़ थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




