काम नहीं करनेवाले निलंबित होंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जिला समाहरणालय के सभागार में हुई़ बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए डोड्डे ने किया. बैठक में उपायुक्त द्वारा क्रमवार विभागों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने भवन व ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी को जम कर फटकार लगायी. जिला पशुपालन […]
विज्ञापन
रामगढ़ : जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जिला समाहरणालय के सभागार में हुई़ बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए डोड्डे ने किया. बैठक में उपायुक्त द्वारा क्रमवार विभागों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने भवन व ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी को जम कर फटकार लगायी.
जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ जितेंद्र चौधरी को बीपीएल परिवार को गाय देने की योजना के सबंध में जानकारी नहीं दिये जाने को लेकर जम कर फटकार लगायी. इसके अलावा डीसी ने भवन निर्माण विभाग से वृद्धा आश्रम के लिए जमीन उपलब्ध कराये जाने के बावजूद काम नही शुरू कराये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रिवाइज स्टीमेट का खेल बंद करें. सरकार द्वारा दी गयी राशि के अंदर ही कार्य को हर हाल में पूरा करें नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जायेगा.
ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर जम कर फटकार लगायी और कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर आदेश का अनुपालन नहीं होता है तो पंचायती भवन निर्माण के मामले में विभागीय अधिकारियों को एफआइआर किया जायेगा. साथ ही निलंबन की अनुशंसा कर सरकार को भेजा जायेगा.
मध्याह्न भोजन में अंडा बंद नहीं होना चाहिए
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर मध्यह्न भोजन में बच्चों को मिलने वाला अंडा बंद नहीं होना चाहिए, नही तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. जिन पारा शिक्षकों का प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं हुआ है उसे तत्काल सत्यापित करें. जो पारा शिक्षक प्रमाण पत्रों को सत्यापित नहीं कराते हैं तो उनका वेतन स्थगित किया जाये. बैठक में बीएसइ द्वारा जानकारी दी गयी कि बच्चों के खाते में किट खरीदने के लिए राशि डाल दी गयी है.
सीडीपीओ काम करें, बहाना नहीं बनायें
उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि नि:शक्तों के पेंशन मामले में आये दिन शिकायत आ रही है. सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में नि:शक्तों के साथ बैठक कर इस माह तक अपने क्षेत्र के नि:शक्तों के पेंशन संबंधित समस्या का निदान करें. साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जो लापरवाही बरती जा रही है, उस कार्य में तेजी लाये. एक महीने के अंदर मिले आवेदनों का निपटारा करें नहीं तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




