सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Published at :10 Feb 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

बरकाकाना़ : मेन रोड नयानगर बरकाकाना स्थित दो नंबर गेट के समीप डिवाइडर से टकरा कर मारुति वैन चालक की मौत हो गयी. जबकि मारुति पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया़ सोमवार की रात लगभग दो बजे मारुति वैन (जेएच01इ-4169) से रामगढ़ निवासी शशांक उर्फ वीणु (पिता शिव कुमार प्रसाद) व […]

विज्ञापन
बरकाकाना़ : मेन रोड नयानगर बरकाकाना स्थित दो नंबर गेट के समीप डिवाइडर से टकरा कर मारुति वैन चालक की मौत हो गयी. जबकि मारुति पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया़ सोमवार की रात लगभग दो बजे मारुति वैन (जेएच01इ-4169) से रामगढ़ निवासी शशांक उर्फ वीणु (पिता शिव कुमार प्रसाद) व हेहल बरकाकाना निवासी रवि सिंह (पिता विजय सिंह, भुरकुंडा) रामगढ़ की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से वैन को वापस हेहल की तरफ मोड़ने के दौरान वैन अनियंत्रित हो गया.
वैन सड़क के डिवाइडर से टकराता हुआ बिजली के पोल से टकरा गया. टक्कर के दौरान तेज आवाज सुन कर आस-पास के लोग जुटे. मौके पर बरकाकाना ओपी की गश्ती पार्टी भी पहुंची. पोल में टक्कर के कारण बिजली भी गुल हो गयी. अंधेरे के बीच टॉर्च की मदद से वैन के गेट को तोड़ कर दोनों को निकाला गया.
शशांक की मौत हो चुकी थी. जबकि घायल रवि को एंबुलेंस से रामगढ़ केजीटी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर रवि के पिता लगभग ढ़ाई बजे घटनास्थल पर पहुंचे. फिर अस्पताल के लिए रवाना हो गये. केजीटी में इलाज के बाद रवि को हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां पहुंचाया गया है. मंगलवार सुबह शशांक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola