पेट्रोल पंप कर्मी से तीन लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-23 छतरमांडू पुलिया के समीप साेमवार दोपहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से तीन लाख लूट लिये. तीनाें अपराधी छतरमांडू की ओर भाग निकले. रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बाइक से रामगढ़ जा रहे थे पंप कर्मी : जानकारी के अनुसार, छोटकी लारी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-23 छतरमांडू पुलिया के समीप साेमवार दोपहर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से तीन लाख लूट लिये. तीनाें अपराधी छतरमांडू की ओर भाग निकले. रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बाइक से रामगढ़ जा रहे थे पंप कर्मी : जानकारी के अनुसार, छोटकी लारी स्थित ग्रेस ऑटोमोबाइल के दो कर्मी संजय श्रीवास्वत व रवि कुमार मेहता तीन लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने बाइक से रामगढ़ जा रहे थे.
12.30 बजे छतरमांडू पुलिया के नजदीक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया. ओवरटेक कर पंप कर्मियाें की बाइक को लात मार कर गिरा दिया. फिर रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. अपराधियों के पास पिस्तौल थी. घटना के बाद पंप कर्मी रजरप्पा थाना पहुंचे. वहां बताया गया कि घटनास्थल रामगढ़ थाना क्षेत्र है. इसके बाद दाेनाें व पंप के संचालक रामगढ़ थाना पहुंचे.
छापामारी शुरू : रामगढ़ के एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि घटना की सूचना जिला के तमाम थाना व ओपी को दी गयी है. संभावित स्थानों पर अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस द्वारा छापामारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




