सर, बहुत दिनों से पेंशन नहीं मिली है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक के चक्कर काट रहे हैं रामगढ़ : सर बहुत दिनों से विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है. केवल बैंक का चक्कर ही काट रहे है. उक्त बातें एक विकलांग ने रामगढ़ उपायुक्त के समक्ष रखी. उपायुक्त ए डोड्डे ने उससे बातचीत कर उसकी समस्या का निराकरण करने का अश्वासन दिया. इसके बाद उपायुक्त ने […]
विज्ञापन
बैंक के चक्कर काट रहे हैं
रामगढ़ : सर बहुत दिनों से विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है. केवल बैंक का चक्कर ही काट रहे है. उक्त बातें एक विकलांग ने रामगढ़ उपायुक्त के समक्ष रखी. उपायुक्त ए डोड्डे ने उससे बातचीत कर उसकी समस्या का निराकरण करने का अश्वासन दिया.
इसके बाद उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तत्काल बुला कर निर्देश दिया कि जांच करें कि जिले भर में विकलांग पेंशन के कितने लाभुकों को पेंशन का कब से नहीं मिल रहा है और इसका कारण क्या है. साथ ही बैंक से भी संपर्क स्थापित कर विकलांग पेंशन खाते में जाने में हो रही देरी की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि अगर बैंक पेंशन समय पर भेजने में लापरवारी बरतता है तो दूसरे बैंकों से भी बात करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




