जोराकाट ने रामगढ़ को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ वन प्रमंडल के तत्वावधान में बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में चार फरवरी को जिलास्तरीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामगढ़ बनाम जोराकाट (रजरप्पा) के बीच खेला गया. इसमें जोराकाट रजरप्पा की टीम ने जय हिंद क्लब रामगढ़ को पराजित कर ग्रामीण फुटबॉल की ट्राफी जीत ली. मैन ऑफ द सीरीज जोराकाट […]
विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ वन प्रमंडल के तत्वावधान में बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में चार फरवरी को जिलास्तरीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रामगढ़ बनाम जोराकाट (रजरप्पा) के बीच खेला गया. इसमें जोराकाट रजरप्पा की टीम ने जय हिंद क्लब रामगढ़ को पराजित कर ग्रामीण फुटबॉल की ट्राफी जीत ली.
मैन ऑफ द सीरीज जोराकाट टीम के महेंद्र व मैन ऑफ द मैच रामा हांसदा को दिया गया. निर्णायक के रूप में छोटू दास, संतोष कुमार, सुनील मुंडा, अजय डिसिल्वा व लक्ष्मण सिंह मौजूद थे. मुख्य अतिथि के रूप में सीएफ बोकारो बीपी सिन्हा, पत्नी लली सिन्हा व विशिष्ट अतिथि डीएफओ केके त्रिपाठी मौजूद थे. अतिथियों ने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया.
टीमों ने बेहतरीन खेल का किया प्रदर्शन : बीपी सिन्हा : बीपी सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखने का मौका मिला. दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. खेल में जोराकाट की टीम ने विजय हासिल की.
उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत से निराश होने की जरूरत नहीं है. विशिष्ट अतिथि डीएफओ केके त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल व हॉकी खेल आज भी लोकप्रिय है. प्रतियोगिता में वन समितियों की ओर से और भी टीमों को हिस्सा लेना चाहिए था. मौके पर रेंजर( पतरातू) राजेश कुमार, रेंजर (रामगढ़) अरुण कुमार सिंह, रेंजर (कुजू) विनय कुमार, रेंजर (गोला)आरएल पासवान, वनपाल एसएन सिंह, टी ओझा, प्रभात कुमार सिन्हा, डोमन राम, सुबोध सिंह, वन संकुल अध्यक्ष शंकर करमाली, डॉ सुनील कश्यप, विक्की, लालमोहन महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




