बस पर लदे सामान जब्त

Published at :04 Feb 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
बस पर लदे सामान जब्त

रामगढ़ : हजारीबाग के वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर तीन फरवरी को कोलकाता से रामगढ़ आ रही जयराम क्लासिक बस (डब्लूबी55-3721) पर लदे सामान को जब्त किया गया. बस पर लदे सामान को प्रखंड कार्यालय रामगढ़ परिसर में उतार कर रखा गया है. इस टीम में सहायक वाणिज्य आयुक्त शोभा रानी, वाणिज्य कर […]

विज्ञापन
रामगढ़ : हजारीबाग के वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर तीन फरवरी को कोलकाता से रामगढ़ आ रही जयराम क्लासिक बस (डब्लूबी55-3721) पर लदे सामान को जब्त किया गया. बस पर लदे सामान को प्रखंड कार्यालय रामगढ़ परिसर में उतार कर रखा गया है.
इस टीम में सहायक वाणिज्य आयुक्त शोभा रानी, वाणिज्य कर पदाधिकारी एके ठाकुर व वाणिज्य कर पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी शामिल थे. रामगढ़ वाणिज्य कर आयुक्त दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि बस पर लदे सामान की अलग-अलग सूची बनायी जा रही है. कागजात की जांच कर विभाग द्वारा वाणिज्य कर जुर्माना लगाया जायेगा. जुर्माना की राशि जमा करने के बाद सामान को छोड़ा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola