आवास को लेकर विभाग व प्रशासन में ठनी

रामगढ़ : छतरमांडु स्थित समाहरणालय भवन में नवनिर्मित सदर अस्पताल अभी पूरी तरह शिफ्ट नहीं हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के लिए बनाये गये आवास को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के बीच परेशानी शुरू हो गयी है. समाहरणालय भवन में 48 आवास चिकित्सक, स्टॉफ, ए ग्रेड नर्स व पारा कर्मियों के लिए बनाये गये […]
रामगढ़ : छतरमांडु स्थित समाहरणालय भवन में नवनिर्मित सदर अस्पताल अभी पूरी तरह शिफ्ट नहीं हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के लिए बनाये गये आवास को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के बीच परेशानी शुरू हो गयी है. समाहरणालय भवन में 48 आवास चिकित्सक, स्टॉफ, ए ग्रेड नर्स व पारा कर्मियों के लिए बनाये गये हैं. आवास के स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर करने के बाद सीएस ने कर्मियों के बीच उसे आवंटित कर दिया है. इसके बाद उपायुक्त ने इसमें से 16 आवास जिला को देने की बात कही है.
सीएस ने आवंटन आदेश को किया निरस्त : उपायुक्त के आदेश के बाद रामगढ़ उपाधीक्षक द्वारा नवनिर्मित आवासीय भवन में रहने के लिए चिकित्सक व पाराकर्मियों के नाम से आवंटित किये गये आदेश को सीएस ने निरस्त कर दिया. सीएस ने उपायुक्त को पत्र लिख कर आवासीय भवन को अपने स्तर से सभी को आवंटित करने की अपील की है. इस प्रकार अब आवास आवंटन को लेकर विभागीय पेंच शुरू हो गया है.
डीपीओ के नाम आवंटित है आवास : सीएस : सीएस डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि उपायुक्त के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने आवास आवंटन को निरस्त कर दिया है. विभाग के पास चिकित्सक व कर्मी के हिसाब से आवास कम है.
इसलिए उपायुक्त ने अपने स्तर से सभी आवासों के आवंटन की अपील की है. उपायुक्त के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के नाम से आवास आवंटित है. इसके कारण इसे जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को ही आवंटित किया जासकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




