मैट्रिक पास को ही मिलेगी नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बरकाकाना : विशेष महिला स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 2015 सीमित अवधि के लिए लागू की गयी है़ इसमें आवेदन करने की इच्छुक महिला द्वारा सीसीएल में 16 दिसंबर 2015 तक कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी कर ली है. उनकी उम्र 58 साल से कम हो, तो वे आवेदन कर सकती हैं. नौकरी पाने […]
विज्ञापन
बरकाकाना : विशेष महिला स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 2015 सीमित अवधि के लिए लागू की गयी है़ इसमें आवेदन करने की इच्छुक महिला द्वारा सीसीएल में 16 दिसंबर 2015 तक कम से कम 10 साल की नौकरी पूरी कर ली है. उनकी उम्र 58 साल से कम हो, तो वे आवेदन कर सकती हैं.
नौकरी पाने वाले उनके आश्रित बच्चे की उम्र 16 दिसंबर 2015 को 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होनी चाहिए. इच्छुक महिला 15 मार्च तक अपनी यूनिट व अपने एरिया कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं. उक्त बातें मंगलवार को रिवर व्यू क्लब नयानगर बरकाकाना में मुख्यालय महाप्रबंधक (पी) वीएन प्रसाद ने कही. सेमिनार में सीसीएल प्रक्षेत्र के यूनियन प्रतिनिधि व अधिकारियों को शामिल किया गया था. सेमिनार में आवेदक की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता व संबंधित नियमावली व शर्तों के बारे में बताया गया.
श्री प्रसाद ने बताया कि इच्छुक महिला के आश्रित पुत्र को तीन साल की ट्रेनिंग करनी होगी. इसके पहले वर्ष में तीन हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में चार हजार व तृतीय वर्ष में पांच हजार रुपये मासिक स्टाइपन दिया जायेगा. बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार ट्रेनिंग दी जायेगी. तीन साल बाद परीक्षा होगी. इसमें पास होना अनिवार्य होगा. पास होने वाले की बहाली बेसिक के आधार पर की जायेगी.
असफल होने की सूरत में निर्णय कंपनी के हाथ में होगा. आवेदन करने वाली महिला के प्रक्षेत्र से एक साल पूर्व की उपस्थिति पंजी, छुट्टी पंजी, फिजिकल जांच व नौकरी पंजी की जांच की जायेगी. श्री प्रसाद ने कहा कि नौकरी पंजी में नाम व जन्मतिथि में अंतर होने पर महिला व उनके आश्रित पुत्र द्वारा शपथ पत्र देना होगा. मुख्यालय अधिकारियों ने बताया कि समय पर आवेदन जमा करने व उनकी जांच में किसी कारणवश पुत्र की अयोग्यता सामने आने पर दूसरे आश्रित पुत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च 2016 तक ही होगी.
सेमिनार में उपस्थित लोग
सेमिनार में मुख्य रूप से केंद्रीय कर्मशाला प्रभारी महाप्रबंधक हाजी एसके मंसूर, एसओपी बरका-सयाल वीएसपी सिन्हा, एसओपी माइंस रेस्क्यू आरसी पांडेय, एसओपी सीडब्ल्यूएस केके सिंह, वरीय प्रबंधक पीके सिन्हा,एस जमाल, एजाज शाहिद, जेबीआर कुजूर, अजय कुमार, उप प्रबंधक निर्मला किरण, राखी गुप्ता, एसपी सिंह, एसएनए जाफरी, उदय सिंह, एसके गुप्ता, अभय कुमार सिंह, एनसी विश्वास, शैलेश ओझा, एपी दुबे, देवराज तिवारी, गंगेश्ववर मिश्रा, अरविंद तिवारी, अनिल कुमार सिंह, मोहन कुमार सिंह, संजय शर्मा, सुनील भट्टाचार्य, अफजल इब्राहिम, रमेश सिंह, रतन कुमार, सुशील कुमार, केवल राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




