पेलोडर लोडिंग का विरोध किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

उरीमारी : उरीमारी रोड सेल संचालन समिति व लोकल सेल मजदूरों की बैठक हेसाबेड़ा कांटा घर स्थित लेबर शेड में दासो मांझी की अध्यक्षता में हुई. संचालन महेश गंझू ने किया. बैठक में सेल संचालन समिति के सचिव व सदस्यों समेत पंचायत समिति सदस्य कानू मांझी भी उपस्थित थे. बैठक में उरीमारी, पिंडरा, हेसाबेड़ा, गंधौनिया, […]
विज्ञापन
उरीमारी : उरीमारी रोड सेल संचालन समिति व लोकल सेल मजदूरों की बैठक हेसाबेड़ा कांटा घर स्थित लेबर शेड में दासो मांझी की अध्यक्षता में हुई. संचालन महेश गंझू ने किया. बैठक में सेल संचालन समिति के सचिव व सदस्यों समेत पंचायत समिति सदस्य कानू मांझी भी उपस्थित थे.
बैठक में उरीमारी, पिंडरा, हेसाबेड़ा, गंधौनिया, भुरकुंडवा, पोटंगा, जोजो टोला, असवा, तिलैया, जुबला, जरजरा, तेतरिया, घनसलैया के लोडिंग मजदूर मौजूद थे. कहा गया कि लोकल सेल की गाड़ी में कोयला लोडिंग के लिए मजदूरों के स्थान पर पे लोडर से लोडिंग का हर हाल में विरोध किया जायेगा. बैठक में सभी ने कहा कि लोकल सेल की गाड़ी में बीते 20-25 वर्षों से लोडिंग मजदूरों द्वारा कोयला लोड होता रहा है.
आगे भी मजदूरों द्वारा ही हैंड लोडिंग के माध्यम से सेल की गाड़ियों में लोडिंग की जायेगी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकल सेल की गाड़ी में मजदूर ही कोयला लोड करेंगे. कहा गया कि पेलोडर रोजगार का समाधान नहीं है. इसका हर हाल में विरोध होगा.
बैठक में महादेव बेसरा, शनिचर मांझी, मोतीलाल मांझी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, चरका करमाली, सीताराम किस्कू, कजरू उरांव, सुखदेव सोरेन, दशरथ मांझी, दशाराम हेंब्रम, शिगू हेंब्रम, लालदेव सोरेन, गिरधारी प्रजापति, जगमोहन बेदिया, जुगल करमाली, रमेश, राजेंद्र किस्कू, रमेश किस्कू, राजकपुर मांझी, लालदेव सोरेन, गीता देवी, कांति देवी, तेतरी देवी, फूलमनी देवी, बुधनी देवी, सूर्यमुनी देवी, मीना देवी, सीमा देवी, फूलमति किस्कू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




