जल संग्रहण पर अधिक योजनाएं लें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : प्रखंड की बारलोंग पंचायत के कुंदरूखुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोधरोबेड़ा में दो फरवरी को ग्राम सभा हुई. मौके पर उपायुक्त रामगढ़ ए दोड्डे मौजूद थे. मौके पर उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि योजना बनाओ अभियान सीधा जनता से जुड़ा हुआ है. इसमें गांव हित की प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रामगढ़ : प्रखंड की बारलोंग पंचायत के कुंदरूखुर्द उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोधरोबेड़ा में दो फरवरी को ग्राम सभा हुई. मौके पर उपायुक्त रामगढ़ ए दोड्डे मौजूद थे. मौके पर उपायुक्त ने ग्रामीणों से कहा कि योजना बनाओ अभियान सीधा जनता से जुड़ा हुआ है. इसमें गांव हित की प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जल संग्रहण को लेकर अधिक योजनाएं ली जायें.
बैठक में उपायुक्त ने टोला/ग्राम स्तरीय संसाधन मानचित्र का अवलोकन कर विचार-विमर्श किया. मौके पर मनरेगा पदाधिकारी अजित कुमार, पीएमआरडीएफ स्वेता, एलइओ पुष्पा एक्का, वीपीओ कामाख्या प्रसाद, बारलौंग मुखिया बनवारी मुंडा, पंचायत सेवक ब्रह्मानंद पाठक, रोजगार सेवक समीम, पीपीटी सदस्य सुमित्रा देवी, लखेंद्र महतो, शिखा देवी, नांदोराम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




