युवकों की मौत से सदमे में हैं परिजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोरियाघाटी 4/6 लेन चौराहा पर मंगलवार को तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. तीनों युवक अलंकार सिनेमा कॉलोनी के रहनेवाले थे. युवकों की मौत से परिजन समेत पूरे क्षेत्र में शोक है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल (जेएच 02जेड/5233) से रामगढ़ की ओर जा रहे […]
विज्ञापन
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोरियाघाटी 4/6 लेन चौराहा पर मंगलवार को तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. तीनों युवक अलंकार सिनेमा कॉलोनी के रहनेवाले थे. युवकों की मौत से परिजन समेत पूरे क्षेत्र में शोक है.
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल (जेएच 02जेड/5233) से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इस दौरान कोरियाघाटी चौराहे पर हजारीबाग से रांची की ओर जा रहे राहुल बस (जेएच 02एल/1805) ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले ली. तीनों युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. कुजू पुलिस शवों को ओपी परिसर ले आयी.
ग्रामीणों ने ओपी से शव लेकर नयामोड़ चौराहे को किया जाम : कुजू पुलिस शवों के अंत्यपरीक्षण के लिए पंचनामा पेपर तैयार कर रही थी. इस दौरान ग्रामीण शव की पहचान करते हुए एंबुलेंस व ट्रेकर पर लदे सभी शवों को लेकर नयामोड़ चौराहा पहुंचे. यहां ग्रामीणों ने टायर जला कर करीब दो घंटे तक रोड को जाम कर दिया. जामकर्ता पारिवारिक लाभ के तहत मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे.
मांडू थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत, अनि संतोष कुमार गुप्ता, सअनि भूतनाथ सिंह मुंडा, अब्दुल्लाह खान, जिप सदस्य नरेश महतो, क्यूम खान, मो शकील, गुलाम नबी, मो अताउल्लाह आदि ने लोगों को समझाया. इसके बाद जाम हटाया गया.
परिजनों को दिये गये 10/10 हजार रुपये : कुजू ओपी में मांडू सीओ रवींद्र कुमार ने तीनों मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्हेंने तीनों परिवार को पारिवारिक लाभ के तहत तत्काल 10/10 हजार रुपये का भुगतान किया. अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद सभी शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया.
रो-रो कर परिजनों का था बुरा हाल
मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल था. गोडेन दास इंटर की पढ़ाई पूरा कर चुका था. वह अपने दो भाइयों में बड़ा था. माता चंपा देवी अपने बड़े बेटे की मौत से पूरी तरह सहम सी गयी है. वह एक ही बात दोहरा रही है कि मेरा बेटा जरूर आयेगा. उसकी दादी शोभा दास यह कह कर रो रही थी कि उसकी मौत नहीं बल्कि मेरी मौत हुई है. पोता गोडेन दास मेरा बुढ़ापा का सहारा था. फरीद अंसारी व शहनवाज अंसारी अपने बेटे की मौत पर रो रहे थे. वे डटमा मोड़ में टायर दुकान खोल कर अपनी जीविकापार्जन करतेे थे. ये दोनों फातिहाबाद के रहने वाले थे.
स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
जिप सदस्य नरेश महतो के नेतृत्व में डीसी से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग करेगा. नरेश महतो ने कहा है कि मांडू प्रखंड कार्यालय, केरीबंदा, हेसागढ़ा, लोहागेट, श्रीराम चौक, मुरपा बस्ती, नयामोड़ चौराहा, कोरियाघाटी समेत अन्य डेंजर जोन में स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर उपायुक्त को प्रस्ताव सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि अगर उक्त स्थानों पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया, तो शीघ्र ही आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




