बिजली को लेकर होगा आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

फीडर ओवरलोड के कारण बिजली कटौती की जा रही है : अभियंता गिद्दी(हजारीबाग) : ग्रामीण क्षेत्रों में इनदिनों बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. 24 घंटे में लगभग 10-12 घंटा बिजली गुल रहती है. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है. लोग आंदोलन करने का मन बना रहे हैं. उपभोक्ताओं […]
विज्ञापन
फीडर ओवरलोड के कारण बिजली कटौती की जा रही है : अभियंता
गिद्दी(हजारीबाग) : ग्रामीण क्षेत्रों में इनदिनों बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. 24 घंटे में लगभग 10-12 घंटा बिजली गुल रहती है. इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है.
लोग आंदोलन करने का मन बना रहे हैं. उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अविलंब बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं किया गया, तो इसके विरोध में आंदोलन किया जायेगा. बिजली अभियंता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था तत्काल सुधार की गुंजाइश कम दिख रही है. जानकारी के अनुसार, गिद्दी स्थित झारखंड विद्युत सब-स्टेशन के हेसालौंग व रैलीगढ़ा फीडर से हजारों उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है.
पिछले 15 दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बिगड़ गयी है. दिन व रात में अधिकांश समय बिजली गुल रहती है. बिजली गुल रहने से खासकर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इसके अलावा उपभोक्ताओं के कई जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं. इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी दिनों दिन बढ़ रही है.
बताया जाता है कि झारखंड सरकार डीवीसी से बिजली लेती है और नईसराय विद्युत सब स्टेशन से इन फीडरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है. अभियंता का कहना है कि फीडर ओवरलोड के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है. अभियंता का कहना है कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीवीसी को प्रस्ताव दिया गया है. बिजली व्यवस्था कब सुधरेगी, यह कहना अभी मुश्किल है.
जानकारी मिली है कि हेसालौंग व रैलीगढ़ा फीडर से ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सात-आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है. कुछ वर्षों के अंदर उपभोक्ताओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग सिर्फ बिजली बिल लेना जानता है. पंसस विनोद किस्कू, आजसू के प्रकाश महतो व अनिल महतो ने बिजली विभाग से बिजली व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




