17 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया

Published at :03 Dec 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
17 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया

रामगढ़ : रामगढ़ अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए बुधवार को 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया. बुधवार को चुनाव पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार, महासचिव पद के लिए चंद्रिका सिंह, सह सचिव प्रशासन के लिए […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए बुधवार को 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया. बुधवार को चुनाव पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार, महासचिव पद के लिए चंद्रिका सिंह,

सह सचिव प्रशासन के लिए मो इसराइल व प्रभु राम, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए मनीष कुमार, कोषाध्याक्ष पद के लिए संतोष कुमार उपाध्याय व सतीश कुमार, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए धनंजय प्रसाद यादव, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रदीप कुमार, मीना कुमारी, डॉ अनिता बाला, राजेंद्र महतो, अशोक तिवारी, नौशाद आलम, प्रभु राम, द्वारिका प्रसाद व मोइन अहमद ने नामांकन दाखिल किया. तीन दिसंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. अब तक अधिवक्ता संघ के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 32 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola