ओके...समस्याओं को दूर करेंगे : एतवा

अोके…समस्याओं को दूर करेंगे : एतवा फोटो 28गिद्दी1-जनसंपर्क करते एतवा मांझी गिद्दी(हजारीबाग). मांडू प्रखंड भाग तीन के जिप उम्मीदवार एतवा मांझी उर्फ एतो वास्के ने शनिवार को क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया. जिप उम्मीदवार एतवा मांझी ने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों में हमें […]
अोके…समस्याओं को दूर करेंगे : एतवा फोटो 28गिद्दी1-जनसंपर्क करते एतवा मांझी गिद्दी(हजारीबाग). मांडू प्रखंड भाग तीन के जिप उम्मीदवार एतवा मांझी उर्फ एतो वास्के ने शनिवार को क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया. जिप उम्मीदवार एतवा मांझी ने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों में हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता हमें विजयी बनायेगी, तो क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. जनसंपर्क अभियान में बालेश्वर महतो, कुलेश्वर राम, नरेंद्र रवि, सूरेश टुडू, प्रदीप सोरेन, फिरोज खान, मजहर अंसारी, भुवनेश्वर ठाकुर, नरेश हेंब्रम, बिरसा उरांव आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










