सुहागिनों ने तीज व्रत का रखा उपवास

Updated at :17 Sep 2015 8:46 AM
विज्ञापन
सुहागिनों ने तीज व्रत का रखा उपवास

चितरपुर/रजरप्पा/गोला : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ तीज पर्व मनाया गया. इस दौरान चितरपुर शिवालय मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट के शिव मंदिर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, मुरुबंदा, बोरोबिंग, सवराडीह, कुंदरु, लारी सहित कई गांवों में महिलाओं में तीज का पर्व मनाया गया. जानकारी के अनुसार महिलाएं दिन भर का उपवास रख कर संध्या में […]

विज्ञापन
चितरपुर/रजरप्पा/गोला : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ तीज पर्व मनाया गया. इस दौरान चितरपुर शिवालय मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट के शिव मंदिर, बड़कीपोना, छोटकीपोना, मुरुबंदा, बोरोबिंग, सवराडीह, कुंदरु, लारी सहित कई गांवों में महिलाओं में तीज का पर्व मनाया गया. जानकारी के अनुसार महिलाएं दिन भर का उपवास रख कर संध्या में तीज पूजा कर अपने – अपने पति की लंबी उम्र की कामना की.
साथ ही विभिन्न मंदिरों में महिलाएं तीज की कथा भी सुनी. पंडित विजय कुमार पांडेय के द्वारा कई जगह महिलाओं को पूजा – अर्चना कराया गया. साथ ही महिलाओं को कथा सुनाया गया. इसके अलावे गोला, मगनपुर, दुलमी, सोनडीमरा, सीरु सहित कई गांवों में भी पति दीर्घायु को लेकर महिलाओं के द्वारा तीज पर्व किया गया. पूजा – अर्चना के पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
मौके पर रजनी राज, सुनिता देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, कल्पना बेहेरा, कविता देवी, सावित्री देवी, मोनिका देवी, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, विभा देवी, कौशल्या देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola