हेसालौंग पैक्स में की लूटपाट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Sep 2015 8:49 AM
विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग पेट्रोल पंप लूट कांड की घटना हुए महज छह दिन ही बीते है. उसी घटना के अंदाज में दो अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हेसालौंग पैक्स में हथियार के बल पर 4600 रुपये लूट लिये. लूटपाट करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से गिद्दी जाने वाली हिरक सड़क से […]
विज्ञापन
गिद्दी(हजारीबाग) : हेसालौंग पेट्रोल पंप लूट कांड की घटना हुए महज छह दिन ही बीते है. उसी घटना के अंदाज में दो अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े हेसालौंग पैक्स में हथियार के बल पर 4600 रुपये लूट लिये. लूटपाट करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से गिद्दी जाने वाली हिरक सड़क से भाग निकले. हो-हल्ला होने पर गांव के कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया, लेकिन वे लोग पकड़ में नहीं आये. पैक्स में मौजूद लोगों ने बताया कि अपराधी काले रंग की हीरोहोंडा स्पेलेंडर मोटरसाइकिल से पहुंचे थे.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे लोगों से पूछताछ की. गिद्दी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार दिन के 10 बजे हेसालौंग प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) खुला. कुछ लोग पैक्स में फसल बीमा करा रहे थे. इस दौरान 10.55 बजे दो अपराधी मोटरसाइकिल से हेसालौंग पैक्स पहुंचे. एक अपराधी पैक्स के मुख्य गेट पर हथियार लेकर खड़ा रहा.
दूसरा अपराधी पैक्स में फसल बीमा कराने पहुंचे लखेंद्र गोप, नीतेश साव, दयानंद प्रसाद, अमृत राणा को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. पैक्स के कैश काउंटर में ले जाकर अपराधी ने उन सभी को चुपचाप खड़ा रहने को कहा. कहा कि हल्ला करोगे, तो गोली मार देगे. इसके बाद अपराधी ने पैक्स अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद व मैनेजर राजेश रजवार को हथियार दिका कर अखिलेश से 1700 तथा राजेश से 2900 रुपये लूट लिये.
इसके बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग निकले. लोगों ने बताया कि दोनों अपराधियों की उम्र लगभग 25-30 वर्ष के आस-पास थी. उनका रंग सांवला था. एक मटमैला रंग का टी-शर्ट व दूसरा सफेद रंग का शर्ट पहने हुआ था. हुलिया व मोटरसाइकिल नंबर से पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि
दोनों अपराधियों को जल्द ही
पकड़ा जायेगा.
अपराधियों ने नये थाना प्रभारी को सलामी दी
नये थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सोमवार को गिद्दी थाना में योगदान दिये है. हेसालौंग पैक्स में अपराधियों ने मंगलवार को लूट की घटना को अंजाम देकर थाना प्रभारी को सलामी दी है. गिद्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि इस घटना को हमने चुनौती के रूप में लिया है.
अपराधी को हर हाल में पकड़ा जायेगा. कुछ सुराग मिले है. पुलिस का मानना है कि अपराधी आसपास के इलाके के है. हेसालौंग गांव में एक सप्ताह के अंदर हेसालौंग पेट्रोल पंप व पैक्स में हुई लूटपाट की घटना को लेकर गांव के लोग सकते में है. गांव के लोग इन दोनों घटनाओं का खुलासा जल्द चाहते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










