स्कूलों को साफ रखें : डीसी

Updated at :21 Aug 2015 6:53 AM
विज्ञापन
स्कूलों को साफ रखें : डीसी

रामगढ़ : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि रामगढ़ के डीसी ए दोड्डे थे. साथ ही कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ कुंवर सिंह […]

विज्ञापन
रामगढ़ : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि रामगढ़ के डीसी ए दोड्डे थे.
साथ ही कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी, बीडीओ पवन कुमार महतो, सीओ कुंवर सिंह पाहन, एडीपीओ ज्योति खलखो आदि अधिकारी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. अतिथियों व आये लोगों का स्वागत कस्तूरबा बालिका विद्यालय रामगढ़ के छात्राओं ने स्वागत गान गाकर किया. समारोह में विषय प्रवेश जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल चौधरी ने कराया.
स्वागत भाषण एडीपीओ जयोति खलखो ने दिया. मौके पर डीसी ने कार्यशाला में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि यह हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम स्वच्छता के संदेश को समाज के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचायें. उन्होंने विद्यालयों को साफ-सुथरा रखने की अपील की. कार्यशाला में अभियान के तहत विद्यालयों में 18 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के बीइइओ, शिक्षा परियोजना के एपीओ , शिक्षक, बाल संसद के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola