मजदूरों का बैंक में खाता खोलने का निर्देश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :31 Jul 2015 11:50 PM
विज्ञापन

पतरातू :रामगढ़ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक प्रदीप कुमार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी विभाग के कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा, जनवितरण प्रणाली, जीरो प्लॉट इंट्री, वन अधिकार अधिनियम, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग अंतर्गत साइकिल वितरण […]
विज्ञापन
पतरातू :रामगढ़ जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक प्रदीप कुमार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी विभाग के कार्यो की समीक्षा की. उन्होंने मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा, जनवितरण प्रणाली, जीरो प्लॉट इंट्री, वन अधिकार अधिनियम, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग अंतर्गत साइकिल वितरण आदि की जानकारी ली.
पंचायत चुनाव को लेकर वार्डवार मतदाता सूची विखंडीकरण की अद्यतन जानकारी ली. श्री कुमार ने मनरेगा के तहत सक्रिय मजदूरों की संख्या के अनुसार बैंकों में खाता खोलने का निर्देश दिया. इस संबंध में ग्राम रोजगार सेवकों से पूछताछ की.
मौके पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल, एमओ भीम उरांव, सीडीपीओ चंदा रानी, जीपीएस देवेंद्र नाथ पांडेय, जेइ अशोक दास, भारत भूषण, बीएओ अक्षयवर सिंह, बीसीओ सुदर्शन चौबे, बीपीओ प्रदीप राम, विनय कुमार समेत पंचायत सेवक, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










