हाथियों ने घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated at :30 Jul 2015 8:32 AM
विज्ञापन
हाथियों ने घरों को किया क्षतिग्रस्त

गोला/सोनडीमरा : गोला वन क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रोरो, नेमरा, नर्सिगडीह सहित कई गांवों में हाथियों ने उत्पात मचाया और आधा दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. दर्जनों किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया. बताया जाता है कि रोही मांझी, एम मांझी […]

विज्ञापन
गोला/सोनडीमरा : गोला वन क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रोरो, नेमरा, नर्सिगडीह सहित कई गांवों में हाथियों ने उत्पात मचाया और आधा दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
दर्जनों किसानों की फसलों को भी नष्ट कर दिया. बताया जाता है कि रोही मांझी, एम मांझी सहित आधा दर्जन लोगों के मकानों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे चावल को भी चट कर गये. हाथियों के आये दिन गांव में उत्पात मचाने से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीण शाम होते ही अपने – अपने घरों में दुबक जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना वन विभाग को दी गयी है. इसके बावजूद विभाग कोई पहल नहीं कर रहाहै.
सिकिदिरी जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड, दहशत
दुलमी.दुलमी व अनगडा प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र सिकिदिरी जंगल में मंगलवार शाम में हाथियों का झुंड पहुंचा. इससे जंगल से सटे गांव कुल्ही के लोग दहशत में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड में तीन छोटे – छोटे बच्चे भी हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola