रजरप्पा मंदिर में सावन की तैयारी शुरू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jul 2015 11:45 PM
विज्ञापन

रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में सावन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. एक अगस्त को सावन शुरू हो रहा है. कांवरियों का जत्था कांवर यात्र शुरू करने से पहले भैरवी-दामोदर संगम स्थल का जल उठाकर मां छिन्नमस्तिके देवी व भगवान शिव के शिवलिंग में जलाभिषेक कर बाबाधाम की यात्र शुरू करते है. उधर, बाबाधाम […]
विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर में सावन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. एक अगस्त को सावन शुरू हो रहा है. कांवरियों का जत्था कांवर यात्र शुरू करने से पहले भैरवी-दामोदर संगम स्थल का जल उठाकर मां छिन्नमस्तिके देवी व भगवान शिव के शिवलिंग में जलाभिषेक कर बाबाधाम की यात्र शुरू करते है.
उधर, बाबाधाम पहुंचने वाले कांवरिया भी रजरप्पा पहुंच कर छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना करते है. मान्यता है कि सावन माह में मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना व भगवान शंकर के शिवलिंग में जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूरी होती है. उधर, रजरप्पा मंदिर में सावन महोत्सव का भी आयोजन किया जायेगा.
आकर्षण का केंद्र है 20 फिट शिवलिंग: रजरप्पा मंदिर स्थित शिवलिंग का मंदिर काफी विख्यात है. यह श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी है. यहां भगवान शंकर का 20 फिट का लंबा शिवलिंग है. जहां कांवरिया दामोदर-भैरवी के पवित्र संगम स्थल पर स्नान कर व जल उठा कर जलाभिषेक करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










