मतदाता सूची के कार्य की जानकारी ली गयी

Updated at :25 Jul 2015 8:23 AM
विज्ञापन
मतदाता सूची के कार्य की जानकारी ली गयी

पतरातू : जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अजितेश शुक्रवार को पतरातू प्रखंड पहुंचे. यहां उन्होंने मतदाता सूची के विखंडन कार्य का अवलोकन किया. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रमाणीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जाना है. इसको लेकर नौ अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सात अगस्त […]

विज्ञापन
पतरातू : जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अजितेश शुक्रवार को पतरातू प्रखंड पहुंचे. यहां उन्होंने मतदाता सूची के विखंडन कार्य का अवलोकन किया. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रमाणीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जाना है. इसको लेकर नौ अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जायेगा. मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सात अगस्त को होगा.
आठ अगस्त को सभी गांवों में ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मतदाता सूची को पढ़ कर सुनाया जायेगा. सात से 19 अगस्त तक दावा व आपत्ति किया जा सकता है, इसकी सुनवाई 24 अगस्त तक की जायेगी. 31 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसी मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर बूथों का स्थल निरीक्षण भी किया जायेगा. मौके पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप समेत कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola