महिला से सोने की चेन छीनी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jul 2015 8:42 AM
विज्ञापन

रामगढ़ : शहर के सुभाष चौक के निकट गुरुवार की शाम महिला से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी. महिला सुभाष चौक के समीप गुजर रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आये. बाइक चलानेवाला युवक हेलमेट व दूसरा बैगनी रंग का टी शर्ट पहना था. इस दौरान युवकों ने […]
विज्ञापन
रामगढ़ : शहर के सुभाष चौक के निकट गुरुवार की शाम महिला से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी. महिला सुभाष चौक के समीप गुजर रही थी कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आये. बाइक चलानेवाला युवक हेलमेट व दूसरा बैगनी रंग का टी शर्ट पहना था.
इस दौरान युवकों ने महिला के गले से चेन की छिनतई कर ली. दोनों सुभाष चौक से होते हुए बिजुलिया की ओर भाग गये. इधर, पीड़ित महिला रोने लगी. महिला को रोते देख वहां लोगों की भीड़ लग गयी. घटना की सूचना पर टाइगर मोबाइल के जवान वहां पहुंचे. युवकों की खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










