जमसं नेताओं ने जीएम से की भेंट

उरीमारी. जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव अशोक शर्मा ने बरका-सयाल के जीएम से मुलाकात की. मुलाकात में सौंदा डी व भुरकुंडा को उरीमारी सब स्टेशन से अतिरिक्त पांच एमभीए बिजली आपूर्ति करने, नयीसराय व गिद्दी के बीच जो इलेक्ट्रिक लाइन गड़बड़ है, उसे दुरुस्त करने की मांग की. प्रबंधन ने जानकारी दी कि अगले […]
उरीमारी. जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव अशोक शर्मा ने बरका-सयाल के जीएम से मुलाकात की. मुलाकात में सौंदा डी व भुरकुंडा को उरीमारी सब स्टेशन से अतिरिक्त पांच एमभीए बिजली आपूर्ति करने, नयीसराय व गिद्दी के बीच जो इलेक्ट्रिक लाइन गड़बड़ है, उसे दुरुस्त करने की मांग की. प्रबंधन ने जानकारी दी कि अगले 15 दिनों के अंदर यह व्यवस्था दुरुस्त कर ली जायेगी. बिजली मिलने से प्रतिदिन के लोड शेडिंग से भी लोगों को राहत मिल जायेगी. श्री शर्मा ने प्रबंधन के सकारात्मक कदम की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










