कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

Updated at :07 Jul 2015 7:04 PM
विज्ञापन
कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव के ग्रामीणों ने डाड़ी बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त एक लिखित शिकायत पत्र दिया है. पत्र में कहा गया कि गांव के डीलर को लाभुकों के बीच वितरण करने के लिए चार ड्राम केरोसिन मिलता है, लेकिन वे दो ड्रम होसिर मोड़ पर ही कालाबाजारी कर देते है. दो ड्रम लाभुकों के बीच वितरण […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). होसिर गांव के ग्रामीणों ने डाड़ी बीडीओ को हस्ताक्षरयुक्त एक लिखित शिकायत पत्र दिया है. पत्र में कहा गया कि गांव के डीलर को लाभुकों के बीच वितरण करने के लिए चार ड्राम केरोसिन मिलता है, लेकिन वे दो ड्रम होसिर मोड़ पर ही कालाबाजारी कर देते है. दो ड्रम लाभुकों के बीच वितरण करने के लिए रखते है, लेकिन इससे कई लाभुक वंचित रह जाते है. पत्र में कहा गया है कि डीलर लाभुकों के बीच केरोसिन प्रति लीटर 20 रुपये लेते है. ग्रामीणों ने इस पर उचित कदम उठाने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में दो महिला समिति जनवितरण प्रणाली का दुकान संचालित करती है. लाभुकों को महिला मंडल के जविप्र दुकान में कर दिया जाये. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना हजारीबाग डीसी, एसडीओ, एमओ आदि को भी दे दी गयी है. मुखिया पूनम देवी, पंसस लक्ष्मी देवी व उपमुखिया सरिता देवी ने विभाग के पदाधिकारियों से लाभुकों की समस्या को देखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है. पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में मुखिया पूनम देवी, पंसस लक्ष्मी देवी, उपमुखिया सरिता देवी, संजय राम, लोबिंद करमाली, दिनेश्वर महतो, नागेश्वर पटेल, महेंद्र महतो, गोपाल महतो, बहादूर महतो, अर्जुन महतो, नागेश्वर महतो, सहदेव महतो, तीरथनाथ महतो, गणेश चौधरी, इंद्रदेव महतो, कालेश्वर राम, प्रमोद कुमार महतो, उपेंद्र महतो, कालेश्वर ठाकुर, हरिहर राम, शंभू राम, तुलसी महतो, शिवनारायण, सावित्री देवी, केालिया देवी, नीरू देवी सहित दर्जनों लाभुकों का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola