हर हाल में कानून का पालन होगा: डीसी

25आर-ई-बैठक में उपायुक्त व अन्य लोग.रामगढ़. छतरमांडू स्थित समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों समेत भाजपा के लोग शामिल थे. एसपी डॉ एम तमिल वाणन भी मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी को कानून […]
25आर-ई-बैठक में उपायुक्त व अन्य लोग.रामगढ़. छतरमांडू स्थित समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों समेत भाजपा के लोग शामिल थे. एसपी डॉ एम तमिल वाणन भी मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी. झारखंड में गो वंशीय पशु हत्या व मांस का व्यापार प्रतिबंधित है. कहा कि हर हाल मे कानून का पालन किया जायेगा. डीसी ने कहा कि हर प्रखंड में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गयी है. कमेटी में थाना प्रभारी, सीओ व प्रखंड पशु चिकित्सक होंगे. साथ ही जिला स्तरीय कमेटी में एसडीओ, एसडीपीओ तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी रहेंगे. ये मामलों के सामने आने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि प्रतिबंधित मांस की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें. प्रशासन कार्रवाई करेगी. बैठक में तिलक राज मंगलम, अमरेंद्र गुप्ता, डॉ संजय सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, मनोज पोद्दार, छोटू वर्मा, शालू शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










